इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
बानपुर/ललितपुर।सिंचाई विभाग की उदासीनता के चलते कस्बे के किसानों की फसल जलमग्न हो रही है और अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है । जिसका खामियाजा किसान को भुगतना पड़ रहा है । बताते चलें कि बानपुर माईनर की नहर खुलने से व साथ ही बारिश होने की बजह से नहर में अचानक पानी की अधिक आवक होने की बजह से व आगे की नहर बंद होने की बजह से पानी अचानक खेतों की ओर निकल गया व खेतों में भर गया साथ ही आस पास की तलैया भी लबालब हो गयी जिससे किसानों का काफी नुकसान हो रहा है । किसान इस्तयाक खां ने बताया कि मेरे तीन चार बोरे गेंहूं की फसल का खेत नहर के पानी की बजह से जलमग्न हो गयी है । हाल यह है कि कस्बे के टीकमगढ़ रोड़ के सिर्स व किले के पास के सभी खेत जलमग्न हो गये हैं अतः किसान ने नहर में आवश्यकता के अनुसार ही पानी छोड़़ने की गुहार प्रशासन से लगायी है।

Today Warta