देश

national

विधवा पेंशन के लिए आधार लिंकेज कराना अनिवार्य

Thursday, January 5, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह ने अवगत कराया है कि पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन योजनान्तर्गत पेंषन प्राप्त कर रहे समस्त लाभार्थियों का पोर्टल पर आधार एवं मोबाईल से लिंकेज कराना अनिवार्य है। उक्त कार्य की अनिवार्यता को देखते हुये पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन योजनान्तर्गत जनपद ललितपुर के पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त लाभार्थियों को अवगत कराना हैं कि आप सभी अपना आधार, मोबाइल नम्बर लिंक स्वयं अथवा जनसेवा केन्द्र, कम्प्यूटर सेन्टर या जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय जाकर करा सकते हैं। पूर्व में आधार उपलब्ध करा चुके लाभार्थी अपना आधार अपडेट कराले जिससे कि उनका आधार सत्यापन का कार्य सफलतापूर्वक किया जा सके। यदि किसी लाभार्थी को आधार सत्यापन करने, कराने में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है तो वह अपना आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति व मोबाईल नम्बर लेकर तुरन्त जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय जाकर सम्पर्क कर अपना आधार सत्यापित कराये। विकास खण्ड-महरौनी-318, बार-332, तालबेहट-303, मड़ावरा-330, बिरधा-596, जखौरा 296 एवं नगर पंचायत-महरौनी-66, पाली-71, तालबेहट-44, नगर पालिका ललितपुर में 506 कुल 2862 लाभार्थियों द्वारा अभी तक आधार प्रमाणीकरण नहीं कराया है वो शीघ्र ही अपना आधार, मोबाइल नम्बर लिंक करा ले। यदि किसी लाभार्थियों द्वारा अपना आधार लिंक नहीं कराया जाएगा। उन लाभार्थियों को विधवा पेंशन का लाभ नहीं मिल सकेगा। बिना किसी रूकावट के पेंशन प्राप्त करने हेतु लाभार्थियों को आधार वेरीफिकेशन किया जाना अत्यन्त आवश्यक हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'