राजीव कुमार जैन रानू
मृतप्राय हो चुकी करीब 15 किलोमीटर लंबी बानई नदी को एक बार फिर नया जीवन मिला है
नदी के जल स्रोत खुले, जल भराव क्षमता बढ़ी, लोगों में ख़ुशी की लहर
ललितपुर। जनपद ललितपुर में बानई नदी को पुनर्जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महारथियों को जिलाधिकारी ललितपुर आलोक सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि मनरेगा योजनान्तर्गत द्वारा बानई नदी पुनर्जीवित करने के प्रयास किये गए हैं जो कि बेहद कारगर साबित हुए है। मृतप्राय हो चुकी बानई नदी को पुनर्जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महारथियों के कार्य की प्रसंशा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मृतप्राय हो चुकी करीब 15 किलोमीटर लंबी बानई नदी को एक बार फिर नया जीवन मिला है जिसमें करीब 6 किलोमीटर के हिस्से में जिलाधिकारी आलोक सिंह की पहल पर मनरेगा विभाग ने जीर्णोद्धार का काम शुरू किया था। इसमें ब्लाक बिरधा की ग्राम पंचायत अनोरा क्षेत्र में नदी को गहरीकरण करने के साथ-साथ आवागमन के लिए एक छोटा सा पुल भी बनाया गया है। वहीं नदी के दोनों ओर के पाटों पर मिट्टी चढ़ाई गई एवं वृक्षारोपण किया गया इसके साथ चेकडैम भी बनाए गए। बानई नदी को पुनर्जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रधान अनौरा श्रीमती सरोज राजा, ग्राम रोजगार सेवक राम उजागर राजपूत, तकनीकी सहायक अरविंद कुमार झा, बासुदेव सिंह सचिव बुंदेलखंड सेवा संस्थान ललितपुर को गणतंत्र दिवस व उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया जिसमे मुख्य विकास अधिकारी,अपर जिला अधिकारी, उपायुक्त श्रम रोजगार, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि बुंदेलखंड सेवा संस्थान द्वारा गत वर्ष बानई नदी को भूमि दस्तावेजो में खोज कर जिलाधिकारी ललितपुर को प्रार्थना पत्र देकर व ग्राम पंचायत की कार्य योजना में जल संरक्षण के अनेक कार्यों को प्रस्तावित किया गया था। ग्राम सभा की सहभागिता के लिए बानई नदी पुनर्जीवन सम्मेलन किया गया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर एक वर्ष तक कार्य किया गया। इस वर्ष नदी में पानी भर गया है। बुंदेलखंड सेवा संस्थान के सचिव बासुदेव सिंह ने बताया कि बण्डई , ओडी नदी रोहिणी नदी पुनर्जीवन के लिए कार्य कर चुके हैं। ललितपुर जिले में जल संरक्षण कार्य के लिए जल नायक व भागीरथ पुरस्कार से जल शक्ति मन्त्री स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश सरकार विगत वर्ष सम्मानित किया था।

Today Warta