देश

national

उन्नाव पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस परेड का हुआ भव्य आयोजन

Friday, January 27, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव 74 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन उन्नाव स्थित परेड ग्राउंड में रैतिक परेड का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि  रजनी तिवारी जी  राज्यमंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, उ0प्र0 के द्वारा झण्डारोहण किया गया।  तथा परेड की सलामी ली गई । परेड में पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की टोलियां, आपात सेवा 112 की दो पहिया व चार पहिया पीआरवी, श्वान दल, दंगा नियंत्रण वाहन, फायर सर्विस, मिशन शक्ति टीम आदि शामिल रहीं।  मुख्य अतिथि  द्वारा परेड कमाण्डर सहित परेड में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टोलियों के टोली कमाण्डरों को पुरुस्कृत किया गया। इसके उपरान्त जनपद में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदत्त अति उत्कृष्ट सेवा पदक , उत्कृष्ट सेवा पदक व पुलिस महानिदेशक महोदय उ0प्र0 द्वारा प्रदत्त सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। अंत में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई।  इस अवसर पर  जिला पंचायत अध्यक्षा उन्नाव,  सदर विधायक पंकज गुप्ता  जिला जज  उन्नाव अपर जिला जज उन्नाव,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आदि संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'