देश

national

सांसद मेनका सहित चारों विधायकों ने मुख्यमंत्री से चीनी मिल के जीर्णोद्धार की मांग उठाई

Saturday, January 21, 2023

/ by Today Warta



सांसद ने मुख्यमंत्री से जिला अस्पताल,विरसिंहपुर व ट्रामा सेंटर के संचालन हेतु की स्टाफ की मांग

सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की सांसद मेनका संजय गांधी, शहर विधायक विनोद सिंह,सदर राज प्रसाद उपाध्याय,लंभुआ सीताराम वर्मा व कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनके आवास 5,कालीदास मार्ग लखनऊ में मुलाकात व बैठक की।मुख्यमंत्री से मीटिंग के दौरान सांसद व विधायकगणों ने जिले की एकमात्र किसान एवं सहकारी चीनी मिल के सुदृढ़ीकरण व विस्तारीकरण कराने सहित जिले के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण मांगे उनके सामने रखी।श्रीमती गांधी ने एक करोड़ 15 लाख रूपए की सांसद निधि से बन रहे आधुनिक चिकित्सालय पर पशुओं की चिकित्सा एवं देखभाल हेतु विभिन्न उपकरणों एवं अन्य कार्यो के लिए 54 लाख रूपए सहित पशु चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।इसी क्रम में गोलाघाट स्थित गोमती नदी पर पुराने पुल के समानांतर एक अन्य पुल के निर्माण एवं हथियानानाला स्थित श्मशान घाट पर विद्युत शवदाह गृह बनाने की मांग रखी। सांसद श्रीमती गांधी ने मुख्यमंत्री से जिला अस्पताल, ट्रामा सेंटर एवं 100 बेड के बिरसिंहपुर अस्पताल के संचालन हेतु रेडियोलॉजिस्ट, एनेस्थीसिया सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर्स व स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। इसी क्रम में श्रीमती गांधी ने रा•नि• क्षेत्र सराय गोकुल व मायंग के 28 गांवो को सदर तहसील में शामिल करने व राजस्व ग्राम अलीगंज/मनियारी के नाम से नवीन विकासखंड के सर्जन करने की मांग भी रखी।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद एवं विधायकों ने संयुक्त रूप से 201 करोड़ की लागत से बनने वाले जिले के प्रमुख मार्गों कटका- मायंग, अलीगंज - देहली- प्रभात नगर मार्ग, अहदा- बिरसिंहपुर - दियरा- लंभुआ- दुर्गापुर, करौंदीकला- रवनिया, टेड़ुहई से गोलाघाट फोरलेन मार्ग, कामतागंज -शंभूगंज- शिवगढ़ मार्ग एवं विरसिंहपुर- पापरघाट मार्ग का अवशेष भाग को स्वीकृत करने का आग्रह किया। शहर विधायक व पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने मुख्यमंत्री को गोमती नदी के गोलाघाट पर नया पुल बनाने, धनपतगंज के 28 गांव को सदर तहसील में शामिल करने, अमऊ में गोमती नदी पर पुल बनाने, हथियानाला पर एक विद्युत शवदाह गृह बनाने सहित कई प्रस्ताव दिए। 


सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने मुख्यमंत्री से कूरेभार बरौसा व सेमरी को नगर पंचायत बनाने,100 बेड के बिरसिंहपुर अस्पताल में स्टाफ की नियुक्ति करने, गोसैसिंहपुर से हड़ई होते हुए महरूआ जाने वाली सड़क को चौड़ा करने, राईबीगो में पीएसी व मुरैनी में नई सीएससी बनवाने सहित सहित कई प्रस्ताव दिए। 


कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने चांदा- कादीपुर, अंबेडकरनगर मार्ग को फोरलेन करने, क्षेत्र में महिला महाविद्यालय, बिजेथुआ धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने तथा नवीन मंडी बनाने सहित कई प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिए हैं।

लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा ने लम्भुआ में मंडी समिति व बस स्टेशन बनाने तथा रोजगार के लिए फूड प्रोसेसिंग फैक्टरी लगाने सहित कई प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिए। वहीं मुख्यमंत्री ने मिशन 2024 की तैयारी को लेकर सांसद से पांच व विधायकों से तीन करोड़ की लागत की सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव मांगा।सांसद के साथ प्रतिनिधि रणजीत कुमार मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'