देश

national

जनता का सेवक था जनता का सेवक रहूंगा- हयात रसूल

Saturday, January 21, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

हसनगंज क्षेत्र के नगर पंचायत मोहान अध्यक्ष हयात रसूल का कार्यकाल पूर्ण हो गया है अब होने वाले नगर निकाय चुनाव मे महिला सीट होने के कारण अपनी पत्नी संजीदा हयात को मैदान में उतारा है  तिराहे नगर के हर वार्डों में होर्डिंग व पोस्टर लगे हैं हालांकि नगर निकाय चुनाव अभी कुछ समय के लिए बढ़ा दिए गए हैं नगर निकाय चुनाव बढ़ने से प्रत्याशियों के प्रचार में कमी आई है नगर के प्रत्याशी सोशल मीडिया के माध्यम से अभी तक लगातार प्रचार प्रसार कर रहे थे लेकिन निकाय चुनाव बढ़ने की वजह से सोशल मीडिया पर  प्रत्याशी कम दिखाई पड़ रहे हैं हयात रसूल उर्फ खालिद मोहानी ने बताया नगर निकाय चुनाव बढ़ गया है उससे हमें कोई दिक्कत नहीं है हमने अपने आपको न कल चेयरमैन माना था और न आगे मानेंगे हमने अपने 5 साल के कार्यकाल में जनता के बीच रहकर जनता की सेवा की है आगे भी जनता की सेवा करते रहेंगे हमें नगर की जनता पर पूरा भरोसा है जिस तरह हमें अपनी सेवा करने का मौका दिया था उसी तरह हमारी पत्नी संजीदा हयात को भी सेवा करने का मौका देंगे

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'