मोहम्मद जमाल
उन्नाव। समाजिक न्याय ओर अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार से अनुदानित, दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग से पंजीकृत, जॉनसन एकेडमिक इंस्टीट्यूट द्वारा संचालित जॉनसन मूक-बधिर आवासीय विद्यालय सिविल लाइन्स उन्नाव में आयोजित समारोह के दौरान डीएम अपूर्वा दुबे द्वारा 72 दिव्यांग बच्चों को स्वेटर, कम्बल एवं उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के दिव्यांग बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया, जिसकी डीएम ने सराहना व्यक्त की गयी। इस दौरान विद्यालय परिसर, छात्रावास, क्लासरूम आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली गयी। समारोह में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अमित सोनकर द्वारा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित महत्वपूर्ण एवं कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। बताया कि यूपी सरकार द्वारा दिव्यांगजन हेतु संचालित दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान (दिव्यांग पेंशन), दिव्यांग शादी-विवाह प्रोत्साहन योजना, शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों हेतु कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण योजना, दुकान निर्माण, संचालन योजना, विशिष्टि दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) योजना, एनएचएफडीसी योजना, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल एवं शल्य चिकित्सा योजना आदि का लाभ प्राप्त करने हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय, उन्नाव से सम्पर्क कर इन योजनाओं का लाभ निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।

Today Warta