देश

national

फसलों के नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर सकिपा ने मंडलायुक्त को सौपा ज्ञापन

Saturday, January 21, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

नहर सफाई में हुई भारी धांधली पर अधिकारियों एवं ठेकेदारों पर समुचित कार्यवाही हो-अजय सोनी

कौशाम्बी। समर्थ किसान पार्टी के नेता अजय सोनी की अगुवाई में समर्थ किसान पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को मंडलायुक्त प्रयागराज विजय विश्वास पंत से भेंट की और कौशाम्बी जनपद की नहरों की पटरियों के कटने से किसानो के खेतों में हुए जलभराव के चलते फसलों के हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की। साथ ही ठेकेदारों और अधिकारियों के द्वारा नहरों की सफाई में की गई धांधली पर कार्यवाही करने की भी मांग उठाई। ज्ञापन स्वीकार करते हुए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। दिए गए ज्ञापन में किसानो के खेतों मे जलभराव होने से फसलों के हुए नुकसान का किसानो को मुआवजा देने, नहरों एवं रजबहों के टेल तक पानी पहुंचाने, नहरों एवं रजबहों की सफाई में हुई धांधली पर समुचित कार्यवाही करने जैसी मांगे शामिल थीं। इसके पूर्व प्रतिनिधि मंडल के लोगों से वार्ता करते हुए अजय सोनी ने कहा कि अधिकारियों और ठेकेदारों ने नहरों की सफाई में भारी धांधली की है। जिसके चलते नहरों की पटरियों के कटने से किसानो के खेतों में पानी भर गया और किसानो की फसलें बरबाद हो गई। अजय सोनी ने कहा कि ऐसे दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों पर समुचित कार्यवाही हो। इस अवसर पर अजय सोनी के साथ सुरजीत वर्मा, डॉ अरविंद मौर्य, हेमंत कुमार, शिवबाबू मौर्य आदि मौजूद रहे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'