देश

national

अमिरसा के बाल पुस्तकालय को एडीबेसिक ने दी नि:शुल्क पांच सौ पुस्तकें

Saturday, January 21, 2023

/ by Today Warta




राकेश केशरी

कौशाम्बी। नेवादा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अमिरसा की प्रधानाध्यापिका व राज्य पुरस्कार सम्मान प्राप्त शिक्षिका अनुराधा पाण्डेय को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (एडीबेसिक) प्रयागराज तनुजा त्रिपाठी ने छात्रों के अंग्रेजी भाषाई ज्ञान वृद्धि, सामान्य ज्ञान, पठन-पाठन में रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालय में पहले से बनी पुस्तकालय के लिए 12780 रुपये लागत की नि:शुल्क पांच सौ पुस्तकें भेंट की। इन पुस्तकों में खेल खेल में अंग्रेजी सीखने, अंग्रेजी की सरल कहानियां व अन्य ज्ञानवर्धन चित्रात्मक पुस्तकें एमडीएम पटल प्रभारी सुनित पाण्डेय के माध्यम से प्रधानाध्यापिका को सौंपी। प्रधानाध्यापिका ने पुस्तक प्राप्त कर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अति उपयोगी पुस्तकों के सहयोग से हमारे छात्र-छात्राओं का ज्ञानवर्द्धन होगा,जिससे उनमें अंग्रेजी भाषा को और बेहतर सीखने व स्वस्थ प्रतियोगी भावना का विकास होगा। प्रधानाध्यापिका अनुराधा पाण्डेय ने बताया कि अभी तक विद्यालय के छात्र विद्यालय में हिंदी की पुस्तको का अध्ययन करते थे लेकिन अब विद्यालय की लाइब्रेरी को अंग्रेजी भाषा की मिली पांच सौ पुस्तकों के जरिये छात्रों में अंग्रेजी के प्रति और लगाव बढ़ेगा।







Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'