संजय धर द्विवेदी
नियमित वस्त्र वितरण व्यवस्था
लालापुर,प्रयागराज। प्रयाग हेल्पिंग फाउंडेशन ट्रस्ट ने प्रत्येक नंगे वदन बेसहारा लोगों के वदन ढकने का संकल्प लेते हुए नियमित वस्त्र वितरण का संकल्प लिया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए संगठन के संस्थापक पूर्णेंद्रु शरद शुक्ला प्रयागराज, अध्यक्ष अभिमन्यु मिश्र मिर्जापुर, महासचिव रविकांत, प्रयागराज ने संयुक्त रुप से बताया कि उनका सपना है कि सभ्य समाज में कोई भी व्यक्ति नंगे वदन न रहे। बता दें कि प्रयाग हेल्पिंग फाउंडेशन ट्रस्ट ने सक्षम लोगों के जरिए नए व पुराने व्यवस्थित वस्त्र संग्रहीत करके उन्हे जरूरतमंद लोगों में वितरित करता है।

Today Warta