मोहम्मद जमाल
प्रयागराज : शहर के बहादुरगंज की मस्जिद में और चौक जमा मस्जिद के बाहर नमाजियो ने नमाज पढ़ने के बाद तुर्की और सीरिया में भूकंप से मृत लोगों के लिए संवेदना प्रकट करते हुए पीड़ित लोगों के लिए जुमा की नमाज के बाद दुआ मांगी। कांग्रेसी नेता हसीब अहमद, इरशाद उल्ला, राजकुमार सिंह और अब्दुल कलाम आजाद ने कहा कि तुर्की में आई प्राकृतिक आपदा से भारी जन हानि और संपत्ति को नुकसान हुआ है। इसके लिए दुख व्यक्त करते हैं और मृत लोगों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हैं और खुदा से दुआ करते हैं कि उनको सब्र करने की ताकत दे। वहां जनजीवन सामान्य करने के लिए मस्जिद से प्रार्थना और दुआ की गई। दुआ मांगने वालों में हसीब अहमद, शकील अहमद, अफसर महमूद, नूर अहमद, मो०हसीन, जावेद खान, इफ्तेखार अहमद, अशद जिया, रेहान खान, मंटू, पप्पू काजल, आबिद कमाल, चांद, मोहम्मद वाहिद, मेहताब, जुल्फिकार, आदि लोग शामिल रहे।

Today Warta