देश

national

वसीम अहमद बारा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर हुआ जोरदार स्वागत

Monday, February 27, 2023

/ by Today Warta



राजेंद्र प्रसाद मिश्र

बारा प्रयागराज।प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले त्रिवेणीपुरम में समायोजित शिक्षामित्रों ने स्वागत समारोह आयोजित किया। विगत 13 वर्षों से प्रयागराज के जिलाध्यक्ष रहे वसीम अहमद को प्रांतीय नेतृत्व ने प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वसीम अहमद ने कहा कि शिक्षामित्रों के मान सम्मान हेतु सदैव ईमानदारी से संघर्ष जारी रहेगा। शिक्षामित्र धैर्य रखें, सभी की एकजुटता के बल पर सभी का मान सम्मान वापस होगा। कार्यक्रम में अरुण सिंह व पूरी टीम ने विशाल माला पहनाकर स्वागत किया। कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। सर्वेश सिंह व जयप्रकाश मिश्र ने अंगवस्त्रम देकर अभिनंदन किया। इस मौके पर रीता पाण्डेय, वंदना सरोज, अर्चना कुशवाहा, सुनील तिवारी, विनय सिंह पटेल, मुकेश पटेल, कमलाकर सिंह, संतोष शुक्ला, कौशलेश सिंह, शिवाकांत, सुनील मिश्रा, जगदीश केसरी, संतोष बाबू पाल, अमर बहादुर, नागेंद्र मोहन मिश्रा, प्रभात चन्द्र द्विवेदी, दशरथ लाल भारती, चंद्रशेखर पटेल सहित कई शिक्षामित्र उपस्थित रहे। संचालन सुमन्त भार्गव ने किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'