देश

national

जसरा मंडल के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

Monday, February 27, 2023

/ by Today Warta



राजेंद्र प्रसाद मिश्र

बारा प्रयागराज।भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री यमुनापार कमलेश त्रिपाठी पांडर व जसरा मंडल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ला ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र सिंह पटेल के आवास पर कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियो संग सुनकर बूथ समिति के कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करते हुए बूथ मजबूत कर लगातार विजय पताका लहराने का अनुरोध किया।मंडल महामंत्री नीरज केसरवानी ने सेहुंडा में, भूपेन्द्र पाठक ने परसरा में मन की बात को कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुना। बैठक के अंत मे भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने भी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया। बैठक मे भाजपा नेता चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र सिंह पटेल, अशोक तिवारी, सुबोध जायसवाल,प्रदीप मिश्र,धीरेन्द्र मिश्र, राजाबाबू पाठक, अरुण मालवीय, लल्लू सिंह, आलोक द्विवेदी, निधीष पाठक, अवध बिहारी मिश्रा, बबलू पटेल, आशीष सोनकर, राकेश पाठक, अश्वनी द्विवेदी, गोपाल केसरवानी, देवराज सिंह, शिवाकांत तिवारी, सुरेश मिश्रा आदि के साथ भारी सख्यां मे कार्यकर्ता पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'