देश

national

सबसे कम दूरी लालापुर शंकरगढ़ संपर्क मार्ग वन विभाग का हस्तक्षेप

Thursday, February 23, 2023

/ by Today Warta



संजय धर द्विवेदी

उबड़-खाबड़ रास्ते में चलना लोगों की मजबूरी

लालापुर , प्रयागराज क्षेत्र के लालापुर तरहार से श्री हरिशंकर पाण्डे इण्टर कालेज होते हुए पूरेबल्दू बाघला शिवराजपुर शंकरगढ़ जाने वाली सड़क आज भी दो किलोमीटर नहीं बनाई जा सकी इस दो किलोमीटर सड़क न बनने की वजह आरक्षित वन विभाग के अन्तर्गत आता है नियमानुसार वन विभाग की अनुमति लेने के उपरांत ही सड़क पक्की हो सकती है शेष अधूरी पड़ी सड़क (26) नंबर पहाड़ से मदरिया पहाड़ गोल्हैया संपर्क मार्ग तक उबड़-खाबड़ आज भी पड़ा है। जान जोखिम में डालकर इसी रास्ते से निकलने की लोगों की मजबूरी है। कई बार इस दो किलोमीटर रास्ते में अप्रिय घटना हो चुकी है।वन विभाग इस दो किलोमीटर के रास्ते कौन सा घटना का इंतजार कर रहे हैं। लालापुर तरहार क्षेत्र के लोगों को शंकरगढ़ आवागमन का अन्य कोई मार्ग नहीं है समस्या तब सबसे जटिल होती है जब कोई गंभीर बीमारी से ग्रस्त होता है तो सरकारी एंबुलेंस पचीसों किलोमीटर रिगवां लोहगरा होते हुए शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकरगढ़ पहुंचती है जब कि लालापुर से शंकरगढ़ की दूरी मात्र बारह किलोमीटर की है पर यही दो किलोमीटर सड़क जो अधूरी पड़ी है बन जाय तो पूरे लालापुर क्षेत्र का कल्याण हो जाय क्षेत्रवासियों ने प्रयागराज सांसद महोदया डा.रीता बहुगुणा जोशी तथा बारा विधायक  का ध्यान आकृष्ट कराते हुए वन विभाग से अनुमति लेकर अधूरी पड़ी सड़क को पूर्ण कराये जाने की अपील की गई है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'