यमुनानगर/ प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर बारा क्षेत्र के गाँवों में सक्रिय भू-माफिया प्लाटिंग के नाम पर बिना किसी मानक के ही अवैध कालोनियां बसाते जा रहे हैं।किसानों से सस्ते दामों में खेत खरीद कर उसे प्लाट के नाम पर मँहगे दामों में बेचकर मालामाल हो रहे हैं।शहरों में जमीनें बड़ी मँहगी होने के कारण गाँवों के लोग मुख्यालयों के आसपास ही बसना चाहते हैं।इन सब के बाद भी तहसील-प्रशासन द्वारा कोई बड़ी कार्यवाही नहीं की जा रही है। क्षेत्र में जसरा ,बारा , कपारी, मिश्रापुर, रानीगंज, सेननगर, शंकरगढ़ शिवराजपुर, टकटयी बॉर्डर तक समेत दर्जनों ऐसे गाँव हैं,जहाँ बिना किसी भय के प्लाटिंग की जा रही है।इन इलाकों में सक्रिय भू-माफिया किसानों से औने पौने दामों में जमीन खरीदकर मँहगे दामों में प्लाटिंग कर उसे बेचते हैं। बड़े-बड़े होर्डिंग्स और पोस्टरों में दावा करते हैं कि कालोनियों में जिम,अस्पताल, स्कूल,पार्क, सड़क सीवर लाइन, सड़क,बिजली और पानी आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।पूरी जमीन प्रमाणित बताते हैं। सूत्रों की माने तो गांवों में आसपास की बंजर,खलिहान, कब्रिस्तान व नाला की जमीन भी खरीद-फरोख्त कर लिया जाता है। इसके अलावा तहसील में भी दर्जनों लोग शिकायत लेकर जाते हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। कई गाँवों में लेखपालों की भी भूमिका संदिग्ध है।

Today Warta