देश

national

लालापुर तरहार को नया विकास खण्ड बनाए जाने की उठी मांग, 40 से ज्यादा पंचायत सरपंच सहित जनप्रतिनिधियों ने दी सहमति

Monday, February 27, 2023

/ by Today Warta



संजय धर द्विवेदी

फाइलों में दब गई विकासखंड की मांग

लालापुर,प्रयागराज  । जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर सबसे बड़े तरहार क्षेत्र को ब्लाक बनाए जाने की मांग जोर शोर से उठने  वाले गणमान्य लोग वरिष्ठ समाजसेवी सूर्य निधान  पांडेय प्रधान लालापुर शंकर लाल पांडेय रमाशंकर तिवारी वीरेंद्र प्रसाद पांडेय सुरेंद्र पांडेय कौशलेंद्र द्विवेदी दुर्गेश पांडेय विजय धर द्विवेदी प्रधान गोइसरा वीरेंद्र पांडेय विवेक शुक्ला सतीश कुमार शुक्ला। रामजानकी जनकल्याण समिति के अध्यक्ष शिवेंद्र पांडेय  वर्तमान सांसद रीता बहुगुणा जोशी को भी ब्लॉक बनाए जाने के संदर्भ में ज्ञापन दिया गया है रीता बहुगुणा जोशी ने आश्वासन देते हुए कहा है कि विचार किया जाएगा और लालापुर क्षेत्र  को  ब्लॉक का दर्जा दिया जाएगा एवं पदाधिकारियों ने कहा कि तरहार जनसंख्या एवं क्षेत्रफल की दृष्टि से जिले का सबसे बड़ा क्षेत्र है। वर्तमान में तरहार के आसपास ग्रामसभा लालापुर, गोइसरा,ओठगी,च्रकसुचेर,इमिलिया,नौडिया,सेमरी,पांडुआ, डेरावारी, सहित कई ग्रामसभा है जो विकासखंड शंकरगढ़ के अंतर्गत आते हैं। इसकी दूरी गांव से अधिक होने के कारण इन गांव के निवासियों को ब्लाक पहुंचने में अधिक परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि यदि लालापुर तरहार को नया ब्लाक बनाकर इन ग्रामों को लालापुर विकासखंड में शामिल करने से इन गांवों को काफी सुविधा मिलेगी।जसरा व शंकरगढ़ ब्लाक के ग्रामसभा चिल्ल्ला, बसहरा, छतहरा सोनौरी, गोबरा,घूरि,मानपुर-कचरा, बेला बढ़िया, गोझवार,नागनपुर, मझियारी,माहेरा, बघला कोटा गोल्हैया  प्रतापपुर एवं आसमा, धरा को भी तरहार में शामिल किया जा सकता है। सभी गांव लालापुर से 3 से 7 और 10 किमी की परिधि पर स्थित है। इसके अलावा तरहार ब्लाक प्रतापपुर से घूरपुर प्रधानमंत्री सड़क पर स्थित है तथा सभी दिशाओं से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। तरहरक्षेत्र के साधु संतो ने भी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से तरहार को नया विकासखंड बनाने की मांग की है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'