देश

national

उमेश_पाल हत्याकांड: यूपी डीजीपी ने की इनकाउंटर और आरोपी की मौत की पुष्टि, पुलिस जल्द घोषित करेगी फरार हमलावरों पर इनाम

Monday, February 27, 2023

/ by Today Warta



प्रयागराज : उत्तरप्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों में से एक अरबाज के साथ पुलिस की मुठभेड़ और उसकी मौत की पुष्टि की। इनकाउंटर की विस्तृत जानकारी देते डीजीपी ने लखनऊ में एक प्रेस ब्रीफिंग जारी की। उन्होंने कहा की 24 फरवरी को उमेश पाल की बर्बर हत्या पर विधान सभा में कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया गया था। इसी अनुरूप मिले निर्देशों के अनुसार कार्यवाही करते हुए, एक सूचना के आधार पर सोमवार को धूमनगंज थाना क्षेत्र में एक मुठभेड़ हुई जिसमें एक आरोपी अरबाज मारा गया। आरोपी पुरामुफ्ती का रहने वाला है और उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है। उन्होंने कहा की जो भी आरोपियों को संरक्षण देगा उनके खिलाफ दफा 120बी के तहत कार्यवाही की जाएगी। साथ उन्होंने कहा की जल्द ही आरोपियों के ऊपर इनाम की घोषणा की जाएगी। यह घोषणा जनपद पुलिस और डीजीपी के स्तर से होगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'