देश

national

रिश्ता न होने से परेशान किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

Monday, February 27, 2023

/ by Today Warta



कमल सिंह

चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव का मामला 

बांदा। बार-बार रिश्ता टूटने से परेशान किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खेत से घर लौटे परिजनों ने देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने आनन-फानन शव को फंदे से नीचे उतार लिया। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी गोमती (17) पत्नी कल्लू प्रजापति ने शनिवार की शाम कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शाम को राशन लेकर घर पहुंचे पिता ने देखा तो दरवाजे बंद थे। उसने कुण्डी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। वह पड़ोसी के घर से कूदकर अपने घर पहुंचा, देखा तो गोमती का शव फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने परिजनों से पूछतांछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पिता ने बताया कि चार वर्ष पहले उसकी पत्नी मेड़िया की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। गोमती का कद छोटा था। उसकी शादी करनी थी। कई रिश्ते आए, लेकिन कद छोटा होने की वजह से रिश्ते टूट जाते रहे। गोमती कुछ मंदबुद्धि की भी थी। रिश्ता टूटने से वह परेशान रहने लगी। रविवार को भी रिश्तेदारों को देखने के लिए आना था। कुछ दिन पहले नरैनी में उसकी शादी तय हो गई थी, लेकिन वहां से भी इनकार कर दिया गया। इसी के चलते उसकी बेटी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'