कमल सिंह
बांदा उपनिरीक्षक, प्लाटून कमांडर तथा अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पद पर पुलिस लाइन बांदा में पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र व पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को बांटे गये नियुक्ति पत्र चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के बांदा, चित्रकूट, महोबा व हमीरपुर जनपदों से 27 महिला सहित कुल 174 अभ्यर्थियों का हुआ है उपनिरीक्षक के पद पर चयन ।मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा युवाओं को रोजगार देने हेतु चलाये जा रहे मिशन रोजगार अभियान के क्रम में आज दिनांक 26.02.2023 को उ0प्र0 पुलिस उपनिरीक्षक, प्लाटून कमांडर व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पद पर चयनित कुल 9055 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए । राजधानी लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली जुड़े तथा मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए । इसी क्रम में जनपद बांदा में भी नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस लाइऩ बांदा सभागार में पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा डॉ0 विपिन कुमार मिश्र व पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के चारों जिलों बांदा, चित्रकूट, महोबा व हमीरपुर से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे गये । आपको बताते चलें की जनपद बांदा से 11 महिला व 41 पुरुष अभ्यर्थियों, जनपद चित्रकूट से 03 महिला व 14 पुरुष अभ्यर्थियों, जनपद महोबा से 06 महिला व 38 पुरुष अभ्यर्थियों, जनपद हमीरपुर से 07 महिला व 54 पुरुष अभ्यर्थियों का चयन उपनिरीक्षक पद पर हुआ है । इस दौरान अपर जिलाधिकारी बांदा श्री उमाकांत त्रिपाठी. अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री लक्ष्मीनिवास मिश्र व क्षेत्राधिकारी लाइन श्री गवेन्द्र पाल गौतम आदि उपस्थित रहे ।

Today Warta