कमल सिंह
बांदा। मददगारों में शामिल शहर के एक ठेकेदार के मकान पर लखनऊ की एसटीएफ टीम ने छापा मारकर उसके बेटे को हिरासत में लिया है। ऐसी चर्चा है कि ठेकेदार और उसका बेटा चित्रकूट जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी को खाने-पीने की सामग्री पहुंचाने में मदद करने पर छापा मारा गया है।
चित्रकूट जेल में बंद रहे विधायक मुख्तार अब्बास अंसारी की पत्नी निखत की चित्रकूट जेल में अवैध रूप से मुलाकात के दौरान हुई गिरफ्तार के बहुचर्चित मामले के तार बांदा से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को रात बांदा शहर के अलीगंज इलाके में रामा के इमामबाड़ा के नजदीक एक मकान में इस घटना की जांच कर रही एसटीएफ ने भारी पुलिस बल के साथ छापामारा और इस घर से एक युवक को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। उधर देर रात तक इस मकान में पुलिस की घेराबंदी और तलाशी व परिवार के सदस्यों से पूछताछ का सिलसिला जारी रहा।

Today Warta