संजय धर द्विवेदी
नकल विहीन परीक्षा कराने की खुली पोल
लालापुर।शंकरगढ़ विकासखंड के कई विद्यालयों में इस समय यूपी बोर्ड की परीक्षा में लगभग 90% दूसरे विद्यार्थियों से बैठाकर कापी लिखाई जा रही है तथा आपस मे ही सेंटर की अदला बदली की गई है जिसकी शिकायत जिलाअधिकारी प्रयागराज से की गई है । बता दें कि शिकायतकर्ता एडवोकेट सुशील कुमार त्रिपाठी ने जिलाअधिकारी प्रयागराज को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि मां राजरानी इंटर कॉलेज बघला,लालापुर तथा मां शांति इंटर कॉलेज पगुवार, शंकरगढ़ के प्रबंधक एक ही व्यक्ति हैं तथा इन्हीं का एक तीसरा विद्यालय डा कैलाश नाथ इंटर कॉलेज नौढिया उपरहार, शंकरगढ़ है जिसके प्रबंधक इन्हीं के मामा को बनाया गया है। इन तीनों विद्यालयों का सेंटर आपस में अदला-बदली किया गया है ताकि धड़ल्ले से नकल हो सके। शिकायतकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया कि इन परीक्षाओं में लगभग 90% विद्यार्थी दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे हैं। जानकारी दी गई कि सन 2010 में मां राजरानी इंटर कॉलेज तथा कैलाश नाथ इंटर कॉलेज को काली सूची में भी डाल दिया गया था लेकिन शिक्षा विभाग की मिलीभगत से इन्हीं विद्यालयों में लगातार सेंटर बनाया जा रहा है। नकल विहीन परीक्षा की पोल खोलते हुए शिकायतकर्ता ने जिला विद्यालय निरीक्षक से जांच कर उचित कार्यवाही करते हुए दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।शिकायतकर्ता द्वारा उक्त प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद से किया गया है।

Today Warta