देश

national

उमेश पाल हत्याकांड: एक आरोपी का एनकाउंटर: अतीक के बेटे का ड्राइवर ढेर

Monday, February 27, 2023

/ by Today Warta



प्रयागराज। प्रयागराज पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में शामिल एक बदमाश का एनकाउंटर किया है। बदमाश का नाम अरबाज है। मुठभेड़ सोमवार दोपहर धूमनगंज में नेहरू पार्क के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद से अरबाज नेहरू पार्क इलाके में छिपा था। उसने थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्या पर गोली चलाई। राजेश के हाथ गोली लगी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। अरबाज के सीने और पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल अरबाज को स्वरूपरानी नेहरू (रफठ) अस्पताल भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, घायल थाना प्रभारी राजेश का इलाज चल रहा है।

 हमला करने वालों में अरबाज शामिल था

उमेश पाल पर हमला करने के बाद अरबाज का चेहरा उउळश् फुटेज में आया था। पता चला था कि पुरामुफ्ती के सल्लाहपुर निवासी अरबाज नाम का शातिर अपराधी कार चला रहा था। उसने उमेश पर हमला भी किया था। अरबाज अतीक अहमद के बेटे असद का ड्राइवर था। हमलावरों की क्रेटा गाड़ी पुलिस ने बरामद की है। अरबाज को बाहुबली अतीक अहमद का बेहद खास माना जाता था। उसका पिता भी अतीक अहमद की गाड़ी चलाता था।

अतीक की पत्नी और करीबी से पूछताछ जारी

अतीक अहमद की पत्नी और बसपा नेता शाइस्ता परवीन, उनके बेटे एजम, अबान, अली, उमर और दोस्त रेहान से पुलिस पूछताछ कर रही है। जेलों में बंद अतीक के गुर्गों से भी यूपी रळऋ पूछताछ कर रही है। यही नहीं, अहमदाबाद जेल में बंद अतीक से मिलने वालों की भी डिटेल खंगाली जा रही है। इस काम में जेल अधीक्षक को भी लगाया गया है। पुलिस को इस बात की भी आशंका है कि शूटर नेपाल न भाग जाएं। यही कारण है कि नेपाल के सीमावर्ती जिलों को अलर्ट मोड में डाल दिया गया है।

अतीक की पत्नी ने सीएम योगी से की सीबीआई जांच की मांग

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है। शाइस्ता परवीन ने पत्र में प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमेश शर्मा और एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश पर विरोधियों से मिलकर पति अतीक अहमद और अतीक के छोटे भाई अशरफ की हत्या की सुपारी लेने का आरोप लगाया है। यह आशंका भी जताई है कि उनके पति अतीक अहमद और बेटों का पुलिस एनकाउंटर कर सकती है। शाइस्ता ने उमेश पाल हत्याकांड में दर्ज केस की सीबीआई से जांच करवाने की मांग भी की है।

अतीक के घर के आसपास सर्च आॅपरेशन

उमेश पर हमले में अतीक के बेटे असद ने जिस संभावित सफेद रंग की क्रेटा कार का इस्तेमाल किया था। वह चकिया के अतीक के घर के पास एक खाली प्लॉट में लावारिस पड़ी थी। उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। उस कार को कब्जे में लेकर इंजन और चेसिस नंबर से गाड़ी के मालिक तक पहुंच गई है। पूछताछ के बाद प्रयागराज पुलिस ने रविवार की शाम अतीक के घर के आसपास सर्च अभियान चलाया। हालांकि पुलिस को हमलावरों का कोई क्लू नहीं मिला है। नामजद अतीक के गुर्गें गुलाम के भाई और भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राहिल हसन को भी पुलिस ने 24 फरवरी को ही उठा लिया। उसके बाद से उनका पूरा परिवार घर छोड़कर कहीं चला गया है। घर पर ताला लगा है। पुलिस ने राहिल हसन को हिरासत में ले रखा है। शिवकुटी थाना के रसूलाबाद में रहने वाले राहिल हसन के साथ ही गुलाम की पत्नी सना बेगम से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

माफिया और गैंगस्टर के खिलाफ छेड़ा गया है अभियान

प्रशांत कुमार ने प्रेंस कांफ्रेंस में बताया कि मुठभेड़ में अरबाज मारा गया है। उसके पास से 32 बोर की पिस्टल बरामद हुई है। उप्र शासन और उप्र पुलिस ने सभी ऐसे पेशेवर माफिया और गैंगस्टर के खिलाफ अभियान छेड़ा है। इन अपराधियों को संरक्षण देने वालों पर भी धारा 120बी के तहत कार्रवाई की जाएगी। उप्र पुलिस अपील करती है कि कोई भी गलत व्यक्ति संरक्षण मांगे तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस अपराध में लिप्त सभी को जल्द से जल्द कानून के दायरे में लाया जाए। इन पर इनाम घोषित किया जाए। उप्र शासन के निदेर्शों के क्रम में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों ने हड़ताल की घोषणा की है। वकीलों ने प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या निंदनीय है। अ५िङ्मूं३ी ढ१ङ्म३ीू३्रङ्मल्ल अू३ लागू किया जाए। हत्याकांड का खुलासा जल्द से जल्द किया जाए।

बरेली सेंट्रल जेल में छापा, बाहुबली अतीक अहमद का भाई अशरफ यहीं पर बंद है

प्रयागराज में हुई उमेश पाल हत्याकांड में जहां बदमाश को कुछ देर पहले प्रयागराज में ढेर कर दिया गया। वहीं, बरेली सेंट्रल जेल में अचानक से अफसरों ने छापा मारा। अधिकारी गोपनीय ढंग से जेल पहुंचे। इस जेल में बाहुबली अतीक अहमद का भाई बंद है। जहां डीएम डीआईजी ने बैरक की चैकिंग कराई। साथ ही पूर्व विधायक से पिछले दिनों जो लोग मिलाई करने आए हैं, उनकी भी जांच कराई जा रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें

सीएम से मिलीं पूजा पाल, मांगी + सुरक्षा

चायल की सपा विधायक पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार को उनके आवास पर मुलाकात की। अपने लिए + श्रेणी सुरक्षा की मांग की है। पूजा पाल ने राजू पाल की हत्या के मामले में चल रही उइक जांच के गवाहों को सुरक्षा देने की मांग की है। पूजा पाल के मुताबिक, सीएम योगी ने कहा कि हमें मजबूती से खड़े रहने के लिए कहा गया है। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'