राकेश केशरी
कौशाम्बी। फांसी के फंदे से विवाहिता का शव लटकता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया,सुबह परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया और जांच में जुट गई। घटना पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के अमीना गांव के मजरा शिवराज के डेरा की है जहा विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई है।

Today Warta