देश

national

राजकीय सम्मान के साथ मृतक आर्मी जवान को दी गई अंतिम विदाई

Saturday, February 25, 2023

/ by Today Warta



कमल सिंह

बांदा पैलानी निबाईच गांव के आर्मी के जवान की इलाज के दौरान हुई मौत राजकीय सम्मान के साथ मृतक आर्मी जवान को दी गई अंतिम विदाई, अंत्येष्टि में उमड़ा जनसैलाब ,नम आंखों से हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि बीते दिनों 16 फरवरी को सुबह 4: 00 बजे तिवारी पपरेंदा मार्ग पर स्कॉर्पियो और बोलेरो में ओवरटेक को लेकर हुए हादसे में जहां एक और पूर्व में निबाईच गांव के युवाओं में अतुल सिंह, कुलदीप सिंह, प्रभात पांडे, अभिनव सिंह तथा पिपरहरी गांव निवासी उमेश सिंह की दुर्घटना में पहले ही मौत हो गई थी ,अब 16 फरवरी से चल रहे आर्मी अस्पताल कानपुर में पुणे महाराष्ट्र में तैनात आर्मी के जवान सुशील उर्फ भूरा की इलाजके *दौरान 23 फरवरी को सुबह 10: 00 बजे मौत हो गई थी वही परिजनों में मृतक का साला छत्रपाल मृतक के दादा का लड़का छोटेलाल मृतक के चाचा उमाशंकर ने एंबुलेंस के माध्यम से शव घर ले आए तो आते ही मृतक की पत्नी नेहा व मां गायत्री फफक फफक कर रो पड़ी , वही घटना के बाद चौकी इंचार्ज खपटिहा कला कृष्ण देव त्रिपाठी, थानाध्यक्ष पैलानी कुलदीप तिवारी तहसीलदार पैलानी तिमिराज सिंह एवं 142 एडी रेजिमेंट झांसी के आर्मी के 16 सदस्य टीम में सूबेदार आर गोपाल, सूबेदार एसएस शेखावत ने मृतक जवान को तिरंगे में लपेटकर कंधा दिया और  पुष्प चक्र चढ़ाकर सलूट किया, पुष्प चक्र चढ़ाने वालों में थानाध्यक्ष पैलानी कुलदीप तिवारी चौकी इंचार्ज खपटिहाकला कृष्णदेव तिवारी ,तहसीलदार पैलानी तिमिराज सिंह आदि शामिल रहे।सलामी देने के साथ 3 राउंड फायरिंग की। इस दौरान मृतक का साला छत्रपाल ने बताया कि मेरे जीजा दुर्घटना के दौरान शरीर से अधिक खून निकल जाने वह अधिक जख्मों के चलते एवं सर में गहरी चोट होने व पैरों में ऑपरेशन होने के चलते मौत हो गई। आगे बताया कि वर्ष 2015 में मेरे जीजा आर्मी में ज्वाइन हुए थे वही मायके पक्ष से मृतक के ससुर गोविंददास साला राकेश, छत्रपाल,  राजकुमारी एवं मृतक की साली वर्षा ,चाचा बलदेव द्वारका प्रसाद पप्पू ने नम आंखों से पुष्पांजलि की वही मृतक के पिता सिद्धगोपाल ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान मृतक का बड़ा भाई सुनील कुमार ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में खपटिहाकला,पलरा, पैलानी डेरा, पपरेंदा ,रेहुंटा ,अतरहट, ,निवाईच,पिपरहरी ,अमलोर ,पैलानी चिल्ला समेत ढाई दर्जन गांव के हजारों लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया। वही निवाईच गांव के विद्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा।इस दौरान ग्राम प्रधान पिपरहरी सुरेंद्र सिंह ग्राम प्रधान पैलानी आशीष चौरसिया, जिला पंचायत सदस्य नीरज प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'