इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
मुख्यमंत्री को ज्ञापन पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की लगाई गुहार
ललितपुर। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर सेना के राष्ट्रीय महासचिव एड. विवेकपाल टाइगर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजते हुए अवगत कराया कि विगत 24 फरवरी को जनपद प्रयागराज के धूमनगंज निवासी अधिवक्ता उमेश पाल जी तथा उनके दो सुरक्षा कर्मियों को सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे बदमाशो द्वारा दिन दहाड़े बेखौफ होकर अंधाधुंध गोलियों और बमो से हमलाकर नरसंहार कर मौत के घाट उतार दिया जो प्रयागराज की प्रशासन और प्रदेश सरकार की सुरक्षा ब्यवस्था व जीरो टॉलरेंस को खुली चुनौती है । आपको यह भी अवगत कराते हैं कि कल जब अधिवक्ता उमेश पाल जी व उनके सुरक्षा कर्मियों को तत्काल चिकित्सा उपचार हेतु स्वरूप रानी अस्पताल, प्रयागराज ले जाया गया तो वहाँ की चिकित्सा ब्यवस्था और चिकित्सकों का तत्काल उपचार सुविधा न मुहैया करवा पाना भी अत्यंत दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है । आप द्वारा आज सदन में इस हत्या के बारे में कहा गया है कि आप उन हत्यारों और उनके आकाओं को मिट्टी में मिला देंगे यही आपकी बात को अब प्रदेश के अधिवक्ता और जनता धरातल पर भी होते हुए देखना चाहती है । होल्कर सेना आपसे यह निवेदन करती है इस मामले में कठोर से कठोर कार्यवाही करें तथा हत्या में शामिल सभी आरोपियों तथा हत्या की योजना में शामिल सभी षणयंत्रकर्ताओं की जितनी जल्दी हो सके गिरफ्तारी कराये, अन्यथा होल्कर सेना संवैधानिक दायरे में रहकर सड़को पर उतरने को बाध्य हो जायेगी।
अतः समाज का एक जिम्मेदार संगठन होने के नाते आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय होल्कर सेना उत्तर प्रदेश सरकार से यह माँग करती है कि।
अधिवक्ता उमेश पाल जी व उनके दोनों सुरक्षा कर्मियों के परिवार को। तत्काल जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराया जाय। पीड़ित परिवारों को एक- एक करोड़ रुपये मुवावजा प्रदान किया जाय।पीड़ित परिवारों को कम से कम 3 शस्त्र लाइसेंस प्रदान किया जाय।
पीड़ित परिवारों के एक एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान किया जाय।
इस जघन्य हत्या में संलिप्त सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध एन० एस० ए० लगाकर कठोरतम कार्यवाही की जाय तथा इस मामले को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से विधिक प्रक्रिया कराई जाय ।

Today Warta