देश

national

माँ शबरी जयन्ती: गायक रामप्रकाश तूफानी व गायिका अनीता राठौर के लोकगीतों पर झूम उठे श्रोता

Saturday, February 25, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

कस्बे के युवा समाजसेवी सुबोध रावत रहे कार्यक्रम के उदघाटनकर्ता

बानपुर/ललितपुर। कस्बा बानपुर में माँ शबरी जयन्ती समारोह का आयोजन कस्बे की शहरिया बस्ती मुहल्ला में किया गया । जिसमें आज सुबह से ही कस्बे की सहरिया समाज द्वारा भव्य तरीके से आयोजन की तैयारियां की जा रही थी । सर्वप्रथम आज सुबह दस बजे से सुन्दर कांड का पाठ प्रारम्भ किया व प्रसाद वितरण आदि किया गया । उपरान्त भजन कार्यक्रम किया गया । जिसमें कस्बे व सहरिया बस्ती की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व रामभक्ति से ओत प्रोत भजन गाये व रात्रि में लोकगीत कार्यक्रम रखा गया ।

इसी क्रम में सर्वप्रथम आयोजन के उदघाटन कर्ता समाजसेवी सुबोध रावत द्वारा फीता काटकर किया गया । उपरान्त कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि भाजपा मण्डल अध्यक्ष बानपुर अरुण द्विवेदी ने दीप पृज्जवलन किया । उपरान्त सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति द्वारा तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर किया गया । कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथियों मे सतीश रजक   प्रधान प्रतिनिधि, मयंक रजक अध्यापक,अंकित पांचाल,अंचल साहू,अशफाक खां,युसुफ खां,ऋषभ यादव,ज्ञान सिंह यादव,राजेन्द्र यादव भिटाजी, दिनेश रावत,महीप विश्वकर्मा,शाहरूख पठान,सुरेन्द्र राजौरिया,जाबिर खां बीडीसी, आदि उपस्थित रहे । अपने सम्बोधन में सभी अतिथियों ने बताया का शहरिया समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शासन/ प्रशासन स्तर पर विविध योजनाऐं संचालित की जा रही है । साथ ही सभी ने शहरिया बन्धुओं से अपने - अपने बच्चों को शिक्षित करने की अपील की व माता शबरी जैसी भक्ति करने को प्रेरित किया व माता शबरी की सीख पर चलने की अपील की ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नन्दराम माते,दयाराम मुखिया,दौलती,विन्द्रावन साना, लखनलाल, शीलचन्द्र, बिन्दू, समीर, पप्पू, कोमल, प्रेमलाल, बब्लू,गोरेलाल,गिलौंजी,अच्छेलाल,कुंवरलाल, प्रेमी,सुरेश,जमलू, संतोष,बल्दे,राजकुमार,संतोष माते,हरिराम,सिरवर,मंजले, छक्की,चन्नू,वीरन,राकेश,रतिराम पेन्टर आदि का सहयोग सराहनीय रहा ।कार्यक्रम का सुन्दर व सफल संचालन पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सहावेन्द्र प्रताप सिंह गहरवार"शशि" ने किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'