इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
मड़ावरा/ललितपुर। विकास खण्ड महरौनी अंर्तगत ग्राम पंचायत सिमीरिया में गांव के ही एक ग्रामीण ने सरकारी कार्यालय पर अवैध कब्जा कर रखा है। सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में लाखों रुपए खर्च करके सचिवालय बनवाए हैं ताकि गांव के लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा सके इसके लिए सभी पंचायतों में पंचायत सहायकों को नियुक्त की जा चुकी है।लेकिन ग्राम सिमिरिया में गांव का ही व्यक्ति कई वर्षों से अवैध कब्जा किए हुए है। जहां एक ओर सरकार अवैध कब्जा धारियों के ऊपर कड़ा रुख अपना रही है।वहीं दूसरी ओर दबंग व्यक्ति सरकारी कार्यालयों पर ही कब्जा जमा रखे हैं। यहां पर न तो इनको कानून का डर है ना ही शासन प्रशासन का मानो कानून का खौफ उनके लिए कोई मायने नहीं रखता है। दबंग व्यक्ति कई वर्षों से सरकारी कार्यालय पर कब्जा जमाए हुए हैं यहां के ग्राम प्रधान ने कई बार सचिवालय से कब्जा हटाने के लिए शासन प्रशासन के दरवाजे खटखटाए हैं मगर अधिकारियों कि उदासीनता के चलते आज तक सरकारी कार्यालय से कब्जा मुक्त नहीं करा पाए।

Today Warta