देश

national

आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाकर पेश करें भाईचारे की मिशाल : सीओ

Saturday, February 25, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

आगामी त्यौहारों को लेकर कोतवाली परिसर में शान्ति समिति की बैठक संपन्न

ललितपुर। जनपद में अगले माह मनाये जाने वाले त्यौहारों के मद्देनजर शनिवार को कोतवाली सदर में शान्ति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शहर के संभ्रान्त नागरिकों ने प्रतिभाग किया। त्यौहारों को शान्तिपूर्ण तरीके से मनाने और आपसी सौहार्द के साथ भाईचारे की मिशाल कायम रखने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुये क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय ने कहा कि ललितपुर जिला कौमी एकता अखण्डता का प्रतीक माना जाता रहा है और आगे भी यह मिशाल कायम रहेगी। उन्होंने सभी वर्ग से आये लोगों से आह्वान किया कि आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाकर भाईचारे की अनुपम मिशाल पेश करें। उप जिलाधिकारी सदर मो.अवेश ने कहा कि शब-ए-बारात और होली का त्यौहार सभी एकजुट होकर मनायें। उन्होंने कहा कि कोई भी अप्रिय घटना न हो सके इसके लिए प्रशासन व पुलिस सदैव जनपदवासियों के साथ है। इस दौरान संभ्रान्त नागरिकों ने भी संबोधित करते हुये होली में हुडदंग मचाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने का आह्वान किया है। मौके पर अनेकों लोग मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'