देश

national

तालबेहट पुलिस ने दो शातिर ठग लिये हिरासत में

Saturday, February 25, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

ललितपुर। जिले में टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दे रहे दो शातिर बदमाशों को कोतवाली तालबेहट पुलिस ने पकडऩे में सफलता हांसिल की है। पुलिस मुख्यालय से जारी प्रपत्र के अनुसार पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और सीओ तालबेहट के संयुक्त नेतृत्व में अपराधियों को पकडऩे के लिए उप निरीक्षक प्रवीन कुमार अपने हमराहियों के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो टप्पेबाज पेट्रोल पम्प तिराहा पर घूम रहे हैं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों के पास से पुलिस ने एक बैग में दो कागज के गत्तों में 10-10 घड़ी एचएमटी, 50 स्कैच कार्ड जिस पर इण्डियन बिग मार्केट अंकित था वस्तु लगाने पर 500 रुपये भरकर वस्तु ले जाइये, स्कैच कार्ड जिस पर 50 रुपये कीमत लिखी थी। इसके अलावा घरेलू इलैक्ट्रिक आइटम अंकित थे। 22 प्रयोग किये गये स्कैच कार्ड, पहनी पेन्ट की जेब से 9 हजार रुपये व रेडमी का मोबाइल फोन व दूसरी जेब से 300 रुपये बरादत किये गये। कई आई कार्ड मिले हैं। पुलिस ने बताया कि दूसरे बदमाश के पास से आठ हजार रुपये व दूसरी जेब से 200 रुपये बरामद किये गये। पुलिस ने दोनों शातिर बदमाशों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये बदमाशों के नाम जिला वाराणसी के थाना कपसेठी पोस्ट सकलपुर के ग्राम निमनी निवासी अवनीश शुक्ला पुत्र जयप्रकाश शुक्ला एवं अहसान अली पुत्र मो.रफीक बताया गया है। बदमाशों को पकडऩे वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तालबेहट विनोद कुमार, उ.नि.बाली सिंह, उ.नि. बाली सिंह, का. शुभम तिवारी व कां. पुष्पेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'