देश

national

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्राप्त निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक सम्पन्न

Saturday, February 25, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

ललितपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में जनपद को प्राप्त निवेश को धरातल पर लाने के लिए अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों को लेकर अध्यक्ष द्वारा विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि समिट में प्राप्त प्रस्तावों को सम्बन्धित विभाग द्वारा व्यक्तिगत रूचि लेकर त्वरित कार्यवाही कर क्रियान्वित करने का प्रयास किया जाये। निवेशकों को निवेश मित्र के माध्यम से आवेदन करा कर उनकी अनापत्तियों सम्बन्धी कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाये। इस बैठक का आयोजन प्रत्येक सप्ताह किये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में भूमि उपलब्धता को शासनादेश के अनुसार दिये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, जिला कृषि अधिकारी, जिला अग्रणी प्रबन्धक, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधीक्षण अभियन्ता, सिचांई ,जिला उद्यान अधिकारी, डीडीएम नाबार्ड, अभियन्ता विनियमित क्षेत्र, प्रधानाचार्य आईटीआई, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी, पीओ नेडा, आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे, तथा एसजेबीएन कम्पनी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग विमल द्विवेदी द्वारा किया गया। विभाग से अपर सांख्यिकीय अधिकारी रवि शर्मा, सहायक प्रबन्धक संजय सिंह यादव, कनिष्ठ सहायक रामबाबू रायकवार, कनिष्ठ सहायक योगेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'