देश

national

1 ईंट 1 रुपये से पीडब्ल्यूएस शिक्षालय निर्माण में सहयोगी बना राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो

Saturday, February 25, 2023

/ by Today Warta


संजय धर द्विवेदी

शिक्षायुक्त समाज से भ्रष्टाचारमुक्त भारत निर्माण

लालापुर,प्रयागराज। 1 ईंट 1 रुपये के जन सहयोग से अयोध्या क्षेत्र के गोरसरा शुक्ल में पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का निर्माण करा रहे संगठन एनजीओ पीडब्ल्यूएस परिवार के साथ मिलकर राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो भी इस शिक्षालय के निर्माण में सहयोग करेगा। उपरोक्त की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट (हाई कोर्ट इलाहाबाद) ने बताया कि दोनों संगठन के सदस्य व पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप सेशिक्षायुक्त समाज से भ्रष्टाचारमुक्त भारत निर्माण के कार्य योजना पर कार्य करते हुए पीडब्ल्यूएस शिक्षालय निर्माण को अगले दो वर्षों में संपन्न किया जायेगा।बता दें कि निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय की कार्य योजना में सभी दान दाताओं को पंजीकृत सम्मानित सदस्य बनाने, आम जनमानस के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ समाज के सभी निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना तथा अयोध्या दर्शनार्थियों को निःशुल्क भोजन प्रसाद व ठहराव की व्यवस्था भी सम्मिलित है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'