देश

national

विज्ञान प्रदर्शनी व टी एल एम मेला का हुआ आयोजन

Saturday, February 25, 2023

/ by Today Warta



कमल सिंह 

बांदा।जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व टी एल एम मेला का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी और डायट प्राचार्य रामपाल सिंह ने फीता काट और दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया,कालेज के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथियों  व जनप्रतिनिधिगणों ने एक एक स्टॉल का काफी उत्सुकतापूर्वक अवलोकन किया व छात्र/छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने कहा कि प्रदर्शनी के अवलोकन से ऐसा प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री जी के नए भारत/ विकसित भारत को विज्ञान व कृषि की तरफ आगे ले जाने का लक्ष्य पूर्ण हो रहा है।उन्होनें बताया कि प्रदर्शनी में कम लागत से सुविधाओं में बढ़ोतरी को दिखाया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय ने कहा कि पहले के दौर में वैज्ञानिक मूकदर्शक बनकर उपहास के पात्र बने हुए थे जबकि अब उन्हीं वैज्ञानिकों का मनोबल / उत्साह / प्रोत्साहन बढ़ा है डिजिटल इंडिया अभियान से देश और शिक्षा व्यवस्था आधुनुकीकरण की तरफ अग्रसर है। इस अवसर डायट प्राचार्य रामपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में एक बिलियन से ज्यादा आबादी के मानव संसाधन के सापेक्ष विज्ञान के प्रति सहभागिता कम है। बच्चों में भी विज्ञान के प्रति रुचि में वांछित प्रगति नहीं है। अभी तक शिक्षा ही एक चुनौती बनी हुई थी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से साइंटिफिक मॉडल के प्रति रुचि पैदा होती है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले बच्चों में से ही कितने बच्चे आगे जाकर वैज्ञानिक बन सकते हैं।विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर प्रदर्शनी आयोजित की गई थी जिसमे भूकम्प रोधी यंत्र, डोरी खींचो मात्रा सीखो, मानव उत्सर्जन सिस्टम, जल चक्र, कम लागत की कॉफी मशीन, प्रकाश संश्लेषण, उपग्रह संचार, लाई फाई तकनीक आदि मुख्य थे। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में सभी विकास खंडों से मिलाकर कुल 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया तथा 28 मॉडल का प्रदर्शन हुआ।इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी गण डा० सुरभि कटियार डा० रविकुमार चौरसिया गुनराजसिंह, प्रवक्ता डां अवधनारायण जितेन्द्र शर्मा,मधुमिता गुप्ता डा० जयप्रकाश सिंह गुनराज सिंह दिनेश कुमार ,प्रतीक आदि कार्यक्रम के अंत में आए हुए अतिथियों का डायट प्राचार्य डॉ रामपाल सिंह ने आभार जताया

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'