देश

national

बेटी होने पर पति ने पत्नी को बेहरहमी से पीटा, पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

Sunday, February 26, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। रविवार को उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के खडहरा गांव में एक बेटी होने पर एक महिला को उसके पति ने हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा है। बेहरमी से पिटाई से पति ने अपनी पत्नी का हाथ तक तोड़ दिया। इस काम में महिला के ससुरालवालों ने भी बेटे का साथ दिया। आरोपी पति ने महिला पर बेल्ट, डंडे और चाकू से हमला किया। जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर जब आसपास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी पति ने अपनी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। पति ने अपनी डेढ़ साल और 1 महीने की बेटी को भी घर से बाहर निकाल दिया। स्थानीय लोगों ने महिला के मायके पक्ष को मामले की जानकारी दी। वहीं महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। महिला के शरीर पर मारपीट से गहरे जख्म हो गए हैं। पीड़ित महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही उपचार के लिए महिला को सीएचसी में भर्ती कराया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'