देश

national

लड़की के साथ दुष्कर्म एवं हत्या करने वाले प्रेमी व हत्या में शामिल साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sunday, February 26, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। थाना सफीपुर पुलिस व स्वाट / सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र के कस्बा सफीपुर में 23 फरवरी को मिले लड़की के शव की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त दो कार बरामद कर गिरफ्तार किया गया। आप को बता दे की 23 फरवरी को थाना सफीपुर क्षेत्रांतर्गत कस्बा परियर में करुणा पांडे की मार्केट के सामने एक लड़की शव मिला था, जिसके संदर्भ में प्राप्त तहरीर के आधार पर पाक्सो एक्ट में अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के क्रम में रविवार को प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सोनकर, निरीक्षक अपराध सुरेन्द्र कुमार, अखिलेश कुमार, सुशील कुमार व मय हमराह  फोर्स एवं स्वाट प्रभारी श्री श्याम नरायण सिंह मय हमराह स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्तगण पिन्टू रावत पुत्र लीला रावत निवासी परियर थाना सफीपुर जनपद उन्नाव  उम्र करीब 19 वर्ष, रोहित रावत पुत्र कैलाश रावत निवासी गल्हरापुर थाना आसीवन  जनपद उन्नाव उम्र करीब 19 वर्ष को घटना में प्रयुक्त वाहन टूरवी व ओमनी को बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पिण्टू उपरोक्त ने पूंछतांछ करने पर बताया कि मेरा मृतका के साथ प्रेम सम्बन्ध था। 22 फरवरी को मृतका को व्हाट्सएप से चैट व काल से बात करके मिलने के लिये बुलाया तो वह बद्रीप्रसाद कालेज के सामने रोड पर आ गयी और मैने उसे अपनी गाड़ी टूरवी में बिठा लिया और HP गैस एजेन्सी की तरफ जाने वाले रोड पर एजेन्सी से कुछ आगे सूनसान जगह पर आकर गाड़ी रोक ली और गाड़ी के अन्दर ही मृतका से बात चीत करते हुये शारीरिक सम्बन्ध बनाये तभी मृतका के बड़े पापा का फोन मेरे मोबाइल पर आ गया, जिससे मै डर गया तभी मृतका अपने घर जाने से इन्कार करने लगी और मेरे साथ भाग चलने के लिये दबाव बनाने लगी। तब मैने अपने दोस्त रोहित जो मेरी कार ओमनी लिये था को फोन करके बुलाया और करोवन बांध पर हम दोनों मिले एवं मृतका को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और तय किया कि जब मृतका गाड़ी से उतरेगी तो उस पर गाड़ी चढाकर उसे मार देगें। परियर बाजार में दीपिका साड़ी सेन्टर के पास मृतका को उतारा और प्लान के मुताबिक जैसे ही वह गाड़ी से उतर कर गाड़ी के सामने से रोड पार करने लगी तो मैने अपनी इसी गाड़ी टूरवी का एक्सीलेटर बढा दिया और उसे को जान से मारने के लिये तेजी से टक्कर मार दी एवं रोहित उपरोक्त ने भी अपनी वैन से उसे कुचल दिया । जिसके पश्चात मै और मेरा दोस्त वहाँ से भाग गये।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'