देश

national

शिक्षामित्रों का महासम्मेलन लखनऊ में,शिक्षामित्रों ने बैठक कर बनाई रणनीति

Sunday, February 12, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

ललितपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षा मित्र बेलफेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष भगवत सिंह बैस की अध्यक्षता में कम्पनी बाग ललितपुर में सम्पन्न हुई। बैठक 20 फरवरी को लखनऊ में होने वाले महासम्मेलन की रणनीति तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भगवत सिंह बैस ने कहा कि प्रत्येक शिक्षा मित्र का लखनऊ पहुँचना अनिवार्य है। सभी ब्लॉक से रिजर्व बसे जाना सुनिश्चित हुआ है। अतएव 19 जनवरी को शाम 5 बजे तुवन मंदिर प्रांगण में सभी उपस्थित रहे।सुदामा प्रसाद दुवे ने कहा कि सभी 20 फरवरी के मानव सम्पदा पर छुट्टी ले।सभी शिक्षा मित्र किसी भी प्रकार की ड्यूटी न करे। लखनऊ जरूर पहुचे। राजीव त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा मित्र सरकार से सामंजस्य बैठाकर समस्याओं का समाधान करवाएंगे। शेरसिंह यादव ब्लॉक अध्यक्ष जखोरा ने कहा कि यह कार्यक्रम निर्णायक है। इसमें लापरवाही न करे। ज्योतिप्रकाश खरे ब्लॉक अध्यक्ष बार ने कहा कि अब निश्चित ही मान सम्मान वापिस होगा। अत: शत प्रतिशत तैयार रहे। बैठक में जिलाध्यक्ष भगवत सिंह बैस, ब्लाक अध्यक्ष महरौनी हाकम पाल, बृजेन्द्र तिवारी, रामरक्षपाल सिंह राजपूत, सुदामा प्रसाद दुवे, राजीव त्रिपाठी, शेरसिंह यादव, ज्योतिप्रकाश खरे, राजेंश तिवारी, अशोक परिहार, केहर सिंह बुन्देला, बृजभूषण दुवे, आलमचन्द्र विश्वकर्मा, प्रीति ठाकुर, देशराज निरंजन, शीलचन्द, अनुराग ववेले, रामेश्वर निरंजन, धन सिंह राजपूत, सीमा पटेरिया, अवंती रिछारिया, नीलेश शेषा, शिवचरण अहिरवार, विनोद कुमार झा, चंद्रभान, संतकुमार श्रीवास्तव, कैलाश, जगभानं सिंह, देवेंद्र पुरोहित, राजेन्द्र सिंह यादव, रामकिशन झा, राजेंश विश्वकर्मा, सुमरन अहिरवार, महेश सिंह यादव, सुरेन्द्र सिंह चौहान, विजय कुमार, बृजकिशोर निरंजन, नाथूराम, अशोक कुमार अहिरवार, शंकर लाल आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन बृजेंद्र कुमार तिवारी ने किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'