देश

national

सत्ता की कलम से सतायी हुई रैकवार समाज

Sunday, February 12, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

ललितपुर। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम (निषाद पार्टी) का एक दिवसीय कैडर कैंप आज ब्लाक जखौरा के ग्राम किसलवास में जिलाध्यक्ष महेश रैकवार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष महेश रैकवार द्वारा संबोधित किया गया और जो मंत्र 70 साल पहले दलित भाइयों को दिया गया था वही मंत्र समाज को दिया। रैकवार, कश्यप, निषाद, बिंद, मल्लाह आदि समाज पिछले 70 साल से सत्ता के सताये हुए हैं। निषाद समाज के गौरवशाली इतिहास को बताया कि हम राजाओं के बंशज हैं। त्रेता युग में भगवान राम के समय मे हमारे राजा गुहराज निषाद थे जिनका सम्राजय था। हम उन्ही के वंशज है, जिस माँ के पेट से कभी राजा पैदा होते थे उस माँ के पेट से आज मल्लाह पैदा हो रहे है ये सत्ता के शिकार है अब हमे अपने वोट की शक्ति को समझ कर सत्ता मे आना है और अपना विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री बनाना है। शोषित वंचित समाजों के अधिकार की लड़ाई के लिए निषाद पार्टी में संगठित होकर लड़ेंगे और अपना वर्चस्व फिर स्थापित करेंगे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'