देश

national

गिरार गिरी पंचकल्याणक समिति ने अतिथियों को किया आमंत्रित

Monday, February 13, 2023

/ by Today Warta

 


महोत्सव के लिए आचार्य विशुद्ध सागर का पद विहार 14 को

ललितपुर। दिगम्बर जैन आदिनाथ अतिशय क्षेत्र गिरारगिरी विकासखंड मड़ावरा में चर्या शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में ब्र. जय कुमार जी निशांत, पंडित सनत कुमार विनोद कुमार जैन के प्रतिष्ठाचार्यत्व में आगामी 17 फरवरी से 2 2 फरवरी 2023 तक श्री 1008 मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक मानस्तम्भ जिनबिम्ब प्रतिष्ठा, विश्वशान्ति महायज्ञ एवं रथोत्सव का आयोजन किया जाना है। इसकी तैयारियां तेजगति से चल रहीं हैं। 

इसी क्रम में महोत्सव समिति के पदाधिकारी अतिथियों को आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित कर रहे हैं । राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ को अतिथि के रूप में आमंत्रित करते हुए पंडित अशोक रावत अभिषेक जैन छोटू, अजीत जैन महामंत्री, आशीष जैन महामंत्री आदि ने आमंत्रित किया वहीं भारत सरकार के पूर्वमंत्री प्रदीप जैन आदित्य को महोत्सव समिति के महोत्सव समिति के महामंत्री प्रकाश जैन मड़ावरा, कमलेश जैन, राजेश रज्जू खुटगुवा , त्रिलोक जैन, मयंक जैन , सुधीर जैन आदि ने आमंत्रण पत्र भेंट कर आमंत्रित किया।

महोत्सव के प्रचारमंत्री/मीडिया प्रभारी डॉ सुनील जैन संचय ने बताया कि पंडाल, आवास, जल, भोजन आदि व्यवस्था की तैयारी अंतिम दौर में हैं। महोत्सव में विशाल संघ सहित सान्निध्य प्रदान करने के लिए आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज का पद विहार पथरिया जिला दमोह से 14 फरवरी को होगा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'