देश

national

संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा लापता,केस दर्ज

Monday, February 27, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। पिपरी कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन छात्रा सिलाई सीखने के लिए निकली थी। इस बीच वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका करते हुए खोजबीन शुरू किया। उसके बाद भी कोई सुराग नहीं लगा सका। शनिवार को पुलिस से मदद की गुहार लगाई। कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के कौड़ा दारानगर गांव निवासी राम मिलन की बेटी कक्षा 9 की छात्रा है। वह अपने ननिहाल पिपरी क्षेत्र के सेंवथा गोपालपुर गांव निवासी राम औतार के घर रह कर पढ़ाई और सिलाई सीखती थी। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे वह साइकिल लेकर गांव के ही एक सिलाई सेंटर में सिलाई सीखने के लिए निकली। इस बीच वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका करते हुए उसकी तलाश शुरू किया। परिजनों ने सिलाई सेंटर में पता किया तो जानकारी हुई की वह सेंटर भी नहीं आई थी। रिश्तेदारों व अन्य स्थानों पर जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो गुमशुदा की मां संगीता देवी ने पिपरी पुलिस को तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अगवा करने का केस दर्ज कर लापता हुई छात्रा की तलाश शुरू किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'