देश

national

कार के पहिए चोरी कर ले गये बदमाश,शहर क्षेत्र के सिविल लाइन का मामला

Saturday, February 25, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। शहर के मोहल्ला सिविल लाइन स्थित कृष्णा छविगृह के ठीक सामने बाड़े में रखे चार पहिया वाहन के टायर अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर लिये। घटना की सूचना वाहन स्वामी ने डायल 112 व सम्बन्धित पुलिस चौकी को दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शहर भर में मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिया है तो वहीं कबाड़ का काम करने वाले दुकानदारों से भी पूछताछ की जा रही है।

मोहल्ला सिविल लाइन आजादपुरा निवासी राजेन्द्र दुबे पुत्र मोहन दुबे ने बताया कि उसकी मारूति सिलेरियो गाड़ी संख्या यूपी 93 बी.एस. 5117 जो कि उसने गुरूवार की शाम स्टेशन रोड स्थित कृष्णा छविगृह के ठीक सामने खाली पड़े बाड़े में रख दी थी। पीडि़त ने बताया कि अगले दिन उसने गाड़ी को देखा तो वह यथा स्थान थी और सुरक्षित खड़ी थी। शनिवार की सुबह उसे लोगों द्वारा सूचना मिली कि उसकी गाड़ी के पहिया गायब हैं। सूचना मिलने पर वह तत्काल कार के पास पहुंचा तो उसने देखा कि अज्ञात बदमाश उसकी गाड़ी को ईंटों पर खड़ी करते हुये चारों पहियों के साथ रिम भी ले गये। पीडि़त ने तत्काल 112 नम्बर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौका मुआयना करते हुये जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इधर पीडि़त ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र भेजते हुये अज्ञात बदमाशोंं के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही कर पहिए खोजे जाने की मांग उठायी है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'