राजीव कुमार जैन रानू
ललितपुर। उत्तर प्रदेश शासन की टैबलेट, स्मार्टफोन वितरण महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत उ.प्र. कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में निजी प्रशिक्षण प्रदाता ई-हेरेक्स टेक्नोलॉजी प्रा.लि., महरौनी के 55 एवं निजी प्रशिक्षण प्रदाता आईएक्ट, महरौनी के 142 उपस्थित प्रशिक्षित प्रशिक्षार्थियों को स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण एवं अजय पटैरिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन किया। साथ ही प्रशिक्षार्थियों को तकनीकि सशक्तिकरण योजना के लाभ बताये और उनका मार्गदर्शन किया। इस दौरान नोडल प्रधानाचार्य आईटीआई मानसिंह भारती के द्वारा स्मार्टफोन की उपयोगिता के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान कुल 197 प्रशिक्षार्थियों को स्मार्टफोन वितरण किया गया। स्मार्टफोन प्राप्त कर प्रशिक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी की लहर छा गयी। मौके पर एम.आई.एस. मैनेजर आरिफ खांन, अनुदेशक गीतेश्वर साव, अनुदेशक अनूप नामदेव, कार्यालय सहायक प्रेमचन्द्र प्रजापति एवं कमलेश सेन इत्यादि के साथ समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Today Warta