राजीव कुमार जैन रानू
ललितपुर। वित्तीय वर्ष 2022-23 में खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश बैडमिन्टन संघ के समन्वय एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में 25 से 27 फरवरी 2023 तक स्पोट्र्स स्टेडियम-ललितपुर पर प्रथम बार आयोजित होने वाली जी-20 प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर (बालक-बालिका) बैडमिन्टन प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर है। उक्त प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न मण्डलों, आवासीय छात्रावास व स्पोट्र्स कॉलेजेज सहित 22 टीमें प्रतिभाग करेगीं। उक्त प्रतियोगिता के सफल आयोजनार्थ एवं प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाडिय़ों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं प्रतियोगिता से सम्बन्धित व्यवस्थायें उपलब्ध कराने हेतु अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) की अध्यक्षता व उप जिलाधिकारी (सदर) की उपस्थिति में बैठक आहूत की गयी है, जिसमें सम्बन्धित विभाग के कार्यालयाध्यक्षों को खिलाडिय़ों को व्यवस्थायें उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया, जिसमें विशेष रूप से निर्णायकों, खिलाडिय़ों की सुरक्षा, चिकित्सा, पानी, विद्युत, साफ-सफाई आदि सम्मिलित है। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एवं अतिथिगणों के आतिथ्य में 25 फरवरी 2023 की अपरान्ह् 12 बजे स्पोट्र्स स्टेडियम में किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग लेने हेतु स्पोट्र्स स्टेडियम पर जनपद व मण्डल स्तरीय चयन, ट्रायल्स का आयोजन किया गया, जिसमें मण्डल स्तर पर चयनित बालक-बालिका खिलाडिय़ों की जारी की गयी है। मण्डल स्तर पर चयनित बालक-बालिका खिलाड़ी झांसी मण्डल टीम की ओर से उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगें।

Today Warta