देश

national

जी-20 प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बैडमिन्टन प्रतियोगिता का शुभारम्भ

Sunday, February 26, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। वित्तीय वर्ष 2022-23 में खेल निदेशालय लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश बैडमिन्टन संघ के समन्वय से स्पोट्र्स स्टेडियम में मुख्य अतिथि एडीएम गुलशन कुमार द्वारा विभिन्न मण्डलों से आये खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर जनपद ललितपुर में प्रथम बार आयोजित हो रही जी-20 प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर (बालक-बालिका) बैडमिन्टन प्रतियोगिता के विधिवत् उद्घाटन की घोषणा की। मुख्य अतिथि ने कहा कि बुन्देलखण्ड के अतिपिछड़े जनपद ललितपुर के खिलाड़ी निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है के साथ ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न मण्डलों से प्रतिभाग करने वाले बालक-बालिका खिलाडियों को अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कहा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, मुकेश भारतीय जीवन रक्षक उरई, डा.एस.के.तिवारी चिकित्साधिकारी, राजेन्द्र सिंह खाबरी, घूमन सिंह, अंकुर सहरावत तीरदंाजी प्रशिक्षक, दिव्या रिछारिया, सुनील राजपूत, अभिषेक, देवेन्द्र, राजेश, वन्दना शुक्ला, हरकेश सोलंकी, नितेश कुमार, प्रियंका नामदेव आदि उपस्थित रहे। संचालन ब्रजमोहन संज्ञा ने किया। उक्त प्रतियोगिता में आगरा, आजमगढ़, अलीगढ़, अयोध्या, चित्रकूटधाम बांदा, प्रयागराज, मेरठ, मुरादाबाद, मिर्जापुर, वाराणसी, सहारनपुर, बरेली, झांसी, प्रयागराज छात्रावास, स्पोट्र्स कॉलेज सैफई की टीमें प्रतिभाग करने हेतु उपस्थित हुई है। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी ने आयोजित हो रही प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाडिय़ों को खेल विभाग उ.प्र. एवं जिला प्रशासन के माध्यम से उपलब्ध करायी गयी सुविधाओं एवं जानकारी से अवगत कराया गया। मैचों के निर्णायक के रूप में जितेन्द्र चौरसिया झांसी, सचिन शर्मा झांसी, विकास चौहान अलीगढ़, आयुष चौधरी अलीगढ़, रामकुमार अलीगढ़, आकाश दीप अलीगढ़, वैभव चौहान अलीगढ़, अर्पित ललितपुर रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'