राजीव कुमार जैन रानू
ललितपुर। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कंट्रक्शन कर्मकार संघ वार्षिक अधिवेशन स्थानीय चंद्रशेखर उद्यान बाग में संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता संयुक्त परिषद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमर सिंह के द्वारा कराया गया। बैठक में सर्व सम्मति से अध्यक्ष भगवान दास प्रजापति को चुना गया। वहीं महामंत्री के पद पर लक्ष्मण प्रसाद को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर कार्यकारिणी में रामसेवक विश्वकर्मा, गोपीलाल, श्यामलाल, जगमोहन सिंह, तिलक सिंह, काशीराम साहू, धनीराम झा, अजय, मानसिंह, बालकृष्ण, रामचरण झा, को रखा गया। इस मौके पर आनंद स्वरूप रजक, गणेशराम रजक, कन्हैयालाल विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

Today Warta