राजीव कुमार जैन रानू
अधिवक्ताओं ने वाणिज्यकर विभाग टीम का 30 रनों से हराया
ललितपुर। वाणिज्यकर विभाग के 75 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जाखलौन पम्प कैनाल पर वाणिज्य कर विभाग एवं कर अधिवक्ता संघ का एक मैत्री सदभावना मैच का आयोजन किया गया। जिसमें कर अधिवक्ता संध एकादष टीम के कैप्टन संघ के सचिव षैलेन्द्र जैन ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी की और वाणिज्यकर विभाग-राज्यकर विभाग एकादष टीम के कैप्टन डिप्टी कमिष्नर दिनेष कुमार ने फील्डिंग की। जिसमें पहले अधिवक्ताओं ने निर्धारित 16 ओवरों में 4 विकेट पर 115 रन बनाये। जिसके विरोध में वाणिज्यकर विभाग ने बाद में अपने 9 खिलाडियों को 85 रनों पर ढेर कर दिया और मैंच 30 रनों से जीत लिया। वाणिज्यकर विभाग की ओर से कैप्टन दिनेष कुमार, उप कप्तान प्रदीप सिंह सीटीओ, पवन कुमार असि.कमिष्नर के अलावा भगवती साहू, बसंत झा, षैलेन्द्र कुमार, रूपेष मलोठिया, सुरेन्द्र गुप्ता, सौरभ लिटोरिया, संजय पटैरिया, रामसेवक राय ने अच्छा प्रदर्षन किया। कर अधिवक्ताओं की ओर से केप्टन षैलेन्द्र कुमार बीटू,उपकप्तान नितिन श्रीवास्तव, प्रहलाद राठौर, आबिद खां, राहूल साहू, ब्रजेष सेन, पवन राठौर, अमित जैन, नीलेष जैन, अर्पण जैन, प्रदीप साहू, संजीव निरंजन आदि ने रनो की बोछार कर अपनी टीम को विजयश्री दिलाई। बार और बेंच के मैत्री सदभावना पूर्ण मेंच में स्कोर बोर्ड एवं कमेंट्री की व्यवस्था अजय अलया, अंकित जैन, अजय जैन ने निभाई और एम्पायर की भूमिका अभय जैन, अखिलेष षर्मा, आत्माराम रिछारिया, दिवाकर षर्मा, एवं शंकर सिंह सीटीओ सचलदल एवं प्रदीप षर्मा सीटीओ सचल दल ने निभाई। इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण विष्वकर्मा, नाथूराम का अन्य टीम संबध्ंाी कार्यों में योगदान रहा। अंत में एम्पायरों ने विजयी अधिवक्ता संध की टीम को सुन्दर ट्राफी देकर सम्मानित किया और आगामी वर्शों में इससे अच्छे आयोजन करने का निर्णय निया।

Today Warta