देश

national

नगर पंचायत मोहान कार्यालय के सामने धरना देंगे समाज सेवी हाजी जुबैर मोहानी

Monday, February 27, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

नगर पंचायत मोहान में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर नगर के लोकप्रिय समाज सेवक हाजिर जुबैर  मोहानी  ने  बाते कई दिनों पहले 28 फरवरी को धरना देने की बात कही थी और उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर जांच करने की बात कही थी लेकिन अधिकारियों द्वारा उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर जांच नहीं की गई जिसको लेकर कल 28 फरवरी को नगर पंचायत मोहान कार्यालय के सामने हाजी जुबैर मोहानी शांति पूर्वक धरना देंगे हाजी जुबैर मोहानी  द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस मे बताया अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई है जबकि हमारी मांग थी कि एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मोहान को कार्यालय से हटाकर निष्पक्ष जांच कराई जाए जांच में दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए ताकि नगर की जनता को  समस्याओं के लिए दर-दर भटकना न पड़े अधिशासी अधिकारी के  तानाशाही रवैया को लेकर नगर की जनता प्रताड़ित है 28 फरवरी से नगर पंचायत मोहान भवन के पास शांतिपूर्वक ढंग से धरना दिया जाएगा जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती जब तक धरना जारी रहेगा मांगों के संबंध में समाजसेवी ने बताया कि नगर पंचायत मोहान में गंदा पेयजल सप्लाई हो रहा है जिससे नगर वासियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा हो, नगर पंचायत मोहान में गंदगी और जल-भराव, नगर पंचायत मोहान में मच्छरों का प्रकोप है और दवा का छिड़काव ना होना,नगर पंचायत मोहान में मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था का सुचारू रूप से ना होने, नगर पंचायत मोहान में मृत्यु प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र में की गई भारी शुल्क वृद्धि एवं नोटरी शपथ पत्र की अनिवार्यता एवं आवेदक को स्वयं उप जिलाधिकारी कार्यालय जाकर अनुमति पर हो रही कस्बे वासियों को दिक्कत के संबंध में, नगर पंचायत मोहान में व्याप्त भ्रष्टाचारी, नगर पंचायत मोहान में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का उत्पीड़न तथा इनकी टेंडर प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी,नगर पंचायत में  माननीय सांसद निधि से निर्मित सामुदायिक भवन लाइब्रेरी का रखरखाव ना होना,  नगर पंचायत मोहान में  संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की स्मृति स्थल के अधूरे निर्माण एवं प्रकाश व्यवस्था का ना होना, नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी का तानाशाही रवैया एवं भ्रष्ट आचरण,  मुख्य मांगे बताई जब तक इन मांगों को अधिकारी पूरी नहीं करते हैं जब तक इन मांगों पर उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर निष्पक्ष जांच नहीं होती तब तक शांतिपूर्वक ढंग से धरना चलता रहेगा

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'