देश

national

उमेश पाल हत्याकांड में उन्नाव के वकीलों में आक्रोश, उन्नाव अधिवक्ताओं ने सुरक्षा की करी मांग

Monday, February 27, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। विधायक राजू पाल के गवाह प्रयागराज के अधिवक्ता उमेश पाल और उनके गनर की दिनदहाड़े हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं में आक्रोश पनपने लगा है। उन्नाव बार एसोसिएशन ने हत्या के विरोध में सोमवार को न्यायिक कार्य बहिष्कार करने की घोषणा की है। बार अध्यक्ष ने बताया कि एसोसिएशन सोमवार को सांकेतिक रूप से न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध किया है। इसके साथ ही सीएम को सम्बोधित एक ज्ञापन एसपी उन्नाव को सौंप कर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। अधिवक्ताओं ने दिये गए ज्ञापन में कहा कि प्रयागराज के अधिवक्ता कृष्ण कुमार पाल उर्फ उमेश पाल की दिनदहाड़े गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्याकांड में उनके साथ-साथ उनके सुरक्षा कर्मी की भी हत्या कर दी गई। उक्त घटना से न केवल प्रशासन, पुलिस की लापरवाही होती है, बल्कि अधिवक्ताओं और आमजन के बीच शासन की क्षति भी धूमिल हो रही है। जिस पर उन्नाव वकीलों में आक्रोश दिखाई दिया। सभी वकीलों ने एकजुट होकर अपनी सुरक्षा की सरकार से मांग करी है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'