देश

national

दूसरी बेटी पैदा हुई तो पत्नी को दी तालिबानी सजा, बच्ची को घर के बाहर फेंका

Monday, February 27, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। पति ने दो बेटियां होने पर पति ने पत्नी के हांथ पैर बांधकर जमकर पीटा और घर के बाहर फेंक दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मदद को पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीं अब पति की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित महिला की मां ने दामाद के खिलाफ मारपीट और उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। बेटी के जन्म होने पर मान्यता है कि घर में लक्ष्मी का आगमन होता है लेकिन यह मामला चौकाने वाला सामने आया है यहां एक बेटी के जन्म के बाद दूसरी बेटी का जन्म होने पर पिता ने मां के हाथ पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। महिला की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर उसे बंधन से मुक्त कराया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, साथ ही उपचार के लिए महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहा उसका उपचार चल रहा है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'