देश

national

ललितपुर-देवगढ़ ओवरब्रिज की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

Wednesday, February 22, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

रेलवे व सेतु निगम के अधिकारियों को जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने ललितपुर-देवगढ़ क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का औचक निरीक्षण किया। मौके पर जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की, साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए निर्देश दिये कि ओवरब्रिज के निर्माण में जो भी बाधाएं या कठिनाईयां आ रही हैं, वह आपसी सामन्जय से दूर करायें व ब्रिज का शेष कार्य शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाये, ताकि लोगों को इसका लाभ जल्द से जल्द मिल सके तथा देवगढ़ क्रॉसिंग पर आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। निरीक्षण के दौरान जेई सेतु निगम द्वारा अवगत कराया गया कि ब्रिज का निर्माण लगभग 88 प्रतिशत पूर्ण हो गया है, रेलवे का कार्य पूर्ण होने के पश्चात सेतु निगम द्वारा दो माह में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इस पुल के निर्माण के बाद लोगों का आवागमन सुलभ होगा, साथ ही रेलवे क्रॉसिंग पर जाम भी नहीं लगेगा। देवगढ़ रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नेहरू नगर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से रोजाना बड़ी संख्या में नागरिक इसी मार्ग से होकर शहर आते जाते हैं, इस ब्रिज के निर्माण कार्य के पूर्ण होने के पश्चात लोगों को क्रॉसिंग पर आवागमन संबंधी समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। मौके पर अधिशासी अभियन्ता रेलवे ने अवगत कराया कि एस्पैन का कार्य 15 मार्च तक पूर्ण कराकर ब्रिज हैण्डऑवर करा दिया जाएगा, उसके बाद सेतु निर्माण निगम द्वारा कार्य कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सेतु निर्माण निगम एवं रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'