इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया बाबूजी ने : प्रेस क्लब (रजि.)
ललितपुर। सुपर मार्केट स्थित अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार भवन में प्रेस क्लब (रजि.) अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू की अध्यक्षता में कीर्तिशेष श्रद्धेय मूर्धन्य पत्रकार पं.सुखदेव तिवारी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर संरक्षक मण्डल के सदस्यों के साथ प्रेस क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनके चित्र सम्मुख माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर संरक्षक मण्डल के सदस्य सुरेन्द्र नारायण शर्मा ने कीर्तिशेष पं.सुखदेव तिवारी की निष्पक्ष पत्रकारिता पर प्रकाश डालते हुये कहा कि जनपद के उत्थान और विकास में उनकी लेखनी कारगर रही, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू ने कहा कि कीर्तिशेष पं.सुखदेव तिवारी की निष्पक्ष पत्रकारिता ने जनपद के लिए नये आयाम दिये, उनके द्वारा पत्रकारिता के मूल उद्देश्यों पर काम करना युवा पीढ़ी के लिए आज भी प्रासांगिक है। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जैन कल्लू ने किया। इस दौरान संरक्षक मण्डल सदस्य सुरेन्द्र नारायण शर्मा, अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू, महामंत्री अंतिम जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जैन कल्लू, कोषाध्यक्ष रमेश रायकवार, सत्येन्द्र प्रताप सिंह सिसौदिया, मो.नसीम, अजय बरया, राकेश शुक्ला, दिनेश संज्ञा, राहुल जैन नवभारत, पवन संज्ञा, अमित सोनी, संदीप शर्मा एड., अजय श्रीवास्तव, बृजेश पंथ, कुन्दन पाल, संजीव नामदेव, संजू श्रोती, अमरप्रताप सिंह, राममूर्ति तिवारी, मनीष सोनी, पूजा कश्यप, माधव सिंह, नासिर मीडिया, राहुल साहू, सुनील जैन, निहाल सेन, कृष्णकांत सोनी, शहनाज, अरविन्द कुमार सेन, अमित लखेरा, शिब्बू राठौर, बलराम पचौरी, सुनील सैनी, अजय प्रताप सिंह तोमर, शैलेष गौतम, के.पी.यादव, कपिल नायक, आकाश ताम्रकार, विनोद मिश्रा, देवेन्द्र पाठक, शुभम पस्तोर, अजीत सिंह, संजय नायक, सुमित रैकवार के अलावा अनेकों पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Today Warta