बदायूं। नगर के मोहल्ला नंबर 6 स्थित एसएम पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित कर जीके में स्थान प्राप्त करने वाले 7 बच्चों को पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र में बढ़ावा देने वाले पत्रकारों को भी प्रबंध कमेटी ने सम्मानित किया। शिक्षा क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में आने वाले एसएम पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में विगत दिनों सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को चयनित कर, उन्हें आज पत्रकारों द्वारा सम्मानित कराया गया। सम्मानित व पुरस्कृत होने वाले बच्चों में क्लास सेकंड से अरनव और अंशिका, क्लास थर्ड से परी सैफी, क्लास फोर्थ से तैयबा, क्लास सेवन से ज्योति, क्लास एर्थ से सुगंधा मिश्रा ने जीके की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। प्रबंध समिति द्वारा इन बच्चों को पुरस्कार व सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। इसी के साथ शैक्षिक विकास में योगदान देने वाले नगर के पत्रकारों में विनोद भारद्वाज, अतुल वार्ष्णेय,लोकेश वार्ष्णेय,रविंद्र रवि, रविंद्र चौधरी, नईम अब्बासी और सुनील कुमार को सम्मानित किया गया इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष प्रखर उपाध्याय ने बालिका इंटर कॉलेज खोले जाने की उद्घोषणा की। जिसका सभी ने तालियां बजाकर स्वागत किया। अध्यक्ष के अलावा कार्यक्रम में प्रबंधक पूर्ति उपाध्याय, प्रशासक अमृत लाल शर्मा, प्रधानाचार्य अवधेश कुमार शाक्य व सुपरवाइजर एवं एक्टिविटीज इंचार्ज नाहिद अंजुम खान मौजूद रहीं।

Today Warta